लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मुद्रा नोटों से संक्रमण के बारे में पूछे जाने पर आईसीएमआर ने जानकारी होने से इंकार किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 15:52 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 नवंबर देश में कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक आरटीआई अर्जी पर जवाब दिया है कि मुद्रा नोटों के जरिये महामारी का संक्रमण फैलने की आशंका के बारे में उसके पास जानकारी उपलब्ध नहीं है।

नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" से कहा कि उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आईसीएमआर से इस संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी थी कि क्या मुद्रा नोटों के जरिये भी कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है?

गौड़ के मुताबिक इस सवाल पर उन्हें 16 नवंबर (सोमवार) को जवाब दिया गया, ‘‘मांगी गयी सूचना आईसीएमआर के पास उपलब्ध नहीं है।’’

बहरहाल, आईसीएमआर का यह जवाब ऐसे वक्त आया है जब देश में कोविड-19 के मामले 89 लाख के पार पहुंच गए हैं। हालांकि, इनमें से 83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.52 प्रतिशत हो गई है।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद से ही कारोबारी संगठन मुद्रा नोटों के जरिये कोविड-19 फैलने को लेकर शंका का इजहार करते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम