लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: थियेटरों के फिर से खुलने पर फिल्म जगत आशावान लेकिन कोई दीर्घकालिक योजना नहीं

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:10 IST

Open in App

(कोमल पंटमटिया)

मुंबई, तीन अगस्त देश में कोविड के मामलों के कम होने के बाद कई राज्यों में थियेटर खुलने की वजह से अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ समेत कई अन्य फिल्में सिनेमा घरों में रिलीज की जाएंगी। वहीं फिल्मजगत से जुड़े लोग आशावान होने के साथ-साथ चिंतित भी हैं। उनका कहना है कि वह इस बात को जानते हैं कि कोविड के दौर में आर्थिक सुधार की राह अनिश्चित है।

कोरोना वायरस के मामले कम होने के साथ ही, दिल्ली ने 50 फीसदी क्षमता के साथ थियेटरों को खोलने की इजाजत दे दी है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों ने भी सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति प्रदान की है।

धर्मा प्रोड्क्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता ने कहा, “ हम थियेटरों के पूर्ण क्षमता के साथ खुलने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हम मौजूदा की अनिश्चितता से वाकिफ हैं। यह कवाहत की सेहत ही सबकुछ है अब और अहम हो गई है।”

मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ दुनियाभर में चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान ही उम्मीद की किरण है। जब ज्यादातर आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा तब घर से निकलने पर सुरक्षा की भावना लौटेगी।”

फिल्मों के वितरकों और निर्माताओं ने इस महीने कई फिल्मों को रिलीज़ करने की घोषणा की है। अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार कहा कि उनकी फिल्म ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को 3डी और 2डी में सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी। यह कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच थियेटर में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म है।

रणजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी हैं। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज़ की जानी थी लेकिन उस समय महामारी के प्रकोप को देखते हुए इसकी रिलीज़ को 27 जुलाई तक टाल दिया गया था।

रिलांयस एंटरटेंमेंट समूह के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा कि दीर्घकालिक योजना काम नहीं करेगी। वह दो बड़ी फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

सरकार ने कहा कि महामारी की अप्रत्याशित प्रकृति है इसलिए इन फिल्मों के रिलीज़ होने को लेकर चिंतित होना व्यर्थ है। भारत में अप्रैल-मई में कोविड की दूसरी लहर ने कहर ढाया था।

उन्होंने कहा, “ आप उन चीज़ों के लिए चिंतित हो सकते हैं जो आपके नियंत्रण में हैं। किसी को कोई स्पष्टता नहीं है और हमें स्वीकार करना चाहिए कि स्थिति व्यापक है और लोगों को स्थिति के अनुरूप ढलने वाला और चौकस होना चाहिए।”

पेन स्टूडियोज़ ‘ बेल बॉटम’ के साथ-साथ आलिया भट्ट अभिनीत ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, “ आरआरआर’ और ‘अटैक’ फिल्मों के वितरक है। पेन स्टूडियोज़ के जयंतीलाल गड़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ये सभी फिल्में थियेटर में रिलीज़ की जाएंगी।

उन्होंने कहा, “ हम भविष्य को लेकर आशावान है। केंद्र और राज्य सरकार वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं। वे (थियेटरों को) फिर से खोलने की इजाजत तब देंगे जब स्थिति सामान्य और सुरक्षित होगी।”

उन्होंने कहा, “ जो हो रहा है हम उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं और उसके मुताबिक ही घोषणा करेंगे। मुझे उम्मीद है कि जब सामान्य स्थिति लौटेगी तो कारोबार अधिक होगा।”

साल भर से अधिक वक्त से सिनेमा घरों से होने वाला कारोबार प्रभावित है, क्योंकि पिछले साल मार्च में महामारी की वजह से थियेटरों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों को बंद करना पड़ा है।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमआईए) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में थियेटरों को खोलने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?