लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अस्पतालों को अस्थायी भूमि आवंटन के डीडीए के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई केंद्र ने दिल्ली में अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को अस्थायी आधार पर जमीन के आवंटन के लिए डीडीए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ताकि वे कोविड संबंधी ढांचा तैयार कर सकें। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंजूरी दी जो दिल्ली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

कोविड-19 महामारी की मौजूदा दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में स्वास्थ्य ढांचे पर काफी दबाव है। सरकारी और निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन संयंत्र और आईसीयू जैसी सुविधाओं को बढ़ाना पड़ रहा है ताकि काफी संख्या में मरीजों का इलाज किया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कोविड से जुड़े ढांचे तैयार करने के लिए अस्थायी तौर पर जमीन के आवंटन की खातिर डीडीए को अस्पतालों से काफी आग्रह प्राप्त हो रहा था। उपराज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी और इसकी अनुशंसा की। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।’’

डीडीए ने वित्त और विधि विभागों से विचार-विमर्श कर अस्थायी जमीन आवंटन के प्रस्ताव पर गौर किया। पाया गया कि इस तरह के आवंटन के लिए नाजुल नियम, 1981 में ढील दिए जाने और केंद्र सरकार से मंजूरी की जरूरत है।

डीडीए ने पांच मई को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव को इस बारे में पत्र भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल