कोविड-19 : मध्य प्रदेश में सामूहिक नमाज अदा करने पर दो मौलवियों सहित 200 लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: May 8, 2021 06:23 PM2021-05-08T18:23:29+5:302021-05-08T18:23:29+5:30

Kovid-19: A case has been registered against 200 people including two maulvis for performing collective prayers in Madhya Pradesh. | कोविड-19 : मध्य प्रदेश में सामूहिक नमाज अदा करने पर दो मौलवियों सहित 200 लोगों पर मामला दर्ज

कोविड-19 : मध्य प्रदेश में सामूहिक नमाज अदा करने पर दो मौलवियों सहित 200 लोगों पर मामला दर्ज

छतरपुर (मध्य प्रदेश), आठ मई जिले के दो मस्जिदों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के मामले में दो मौलवियों सहित करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी है।

नौगांव के थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर नौगांव नगर की दो प्रमुख मस्जिदों जामा मस्जिद एवं पल्टन मस्जिद में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार को करीब 200 लोगों ने नमाज अदा की।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और दो मौलवियों सहित करीब 200 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 188, 270 एवं 271 के तहत मामला दर्ज किया।

बेदिया ने बताया कि इससे पहले भी इन दोनों मस्जिदों में यह गलती की गयी थी, लेकिन तब हमने इन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: A case has been registered against 200 people including two maulvis for performing collective prayers in Madhya Pradesh.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे