कोविड-19 : ठाणे में संक्रमण के 479 नए मामले, 14 लोगों की मौत
By भाषा | Published: July 10, 2021 09:21 AM2021-07-10T09:21:20+5:302021-07-10T09:21:20+5:30
ठाणे (महाराष्ट्र), 10 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 479 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,36,928 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 14 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 10,803 हो गयी है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,18,010 हो गये हैं और मृतक संख्या 2,627 हो गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।