लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सेरोसर्वेक्षण में पंजाब के 12 जिलों में 24.19 फीसद जनसंख्या कोरोना प्रभावित पायी गयी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 दिसंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पंजाब के 12 जिलों में सेरोसर्वेक्षण के दौरान 24.19 प्रतिशत जनसंख्या कोरोना प्रभावित पायी गयी है। एक अधिकारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य सचिव हुसैन लाल ने एक बयान में बताया कि हाल के सर्वेक्षण में औचक रूप से चुने गये इन जिलों में 4,678 लोगों पर सर्वेक्षण किया गया।

करीब 96 प्रतिशत लोग बिना लक्षण वाले पाये गये।

बयान के अनुसार राज्य के 12 जिलों में कराये गये दूसरे सेरोसर्वेक्षण के हिसाब से पंजाब की 24.19 प्रतिशत जनसंख्या कोरोना वायरस से संक्रमित हुई।

शहरी क्षेत्रों में करीब 30.5 प्रतिशत जनसंख्या कोरोना प्रभावित पायी गयी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 21 था। लुधियाना में यह 54.6 प्रतिशत था। वहां अकले शहरी क्षेत्रों में 71.7 प्रतिशत पर सर्वेक्षण किया गया।

यह सर्वेक्षण फिरोजपुर, जालंधर और एसएएस नगर (मोहाली) जैसे जिलों में भी किया गया।

बयान में कहा है, ‘‘सर्वेक्षण में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में महिलाओं में संक्रमण दर ऊंची पायी गयी।’’

बयान के अनुसार हर जिले को गांवों से 200 और शहरों से 200 नमूने लेने को कहा गया था।

सेरो सर्वेक्षण में संक्रमण के विरूद्ध एंटीबडी की मौजूदगी के वास्ते लोगों के समूह का रक्त सेरेम की जांच की जाती है ताकि यह पता चल पाए कि अतीत में कौन-कौन संक्रमित हुआ था और अब संक्रमणमुक्त हो चुका है।

पिछले महीने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दूसरे सेरोसर्वेक्षण की मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?