लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पंजाब में 218 नए मामले, 16 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जून पंजाब में मंगलवार को कोविड-19 से 16 और लोगों की मौत हो गई। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 218 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,95,351 हो गई है। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अभी तक 16,033 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा और फिरोजपुर सहित कई जिलों से मौत की खबर है।

बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में संक्रमण के 24 मामले सामने आए जबकि मोहाली में 22 और जालंधर में 19 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 3347 मामले हैं और संक्रमण की दर 0.52 फीसदी है। इसमें बताया गया कि संक्रमण से 485 लोगों के उबरने के साथ ही अब तक 5,75,971 व्यक्ति इससे ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि वेंटिलेटर पर 106 गंभीर रूप से संक्रमित व्यक्ति हैं और 1509 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। इसके मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 163 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित