लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 13,052 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 31, 2021 11:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 13,052  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है।

संक्रमित हुए इन लोगों में से 1,04,23,125 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.99 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 127 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,04,23,125 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में लगातार 12 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,68,784 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.57 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 19,65,88,372 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,50,964  नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा