लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे पुलिसकर्मी की मौत, सहकर्मियों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:34 IST

कुछ प्रदर्शनकारियों ने गरफा पुलिस थाने की संपत्ति को तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचायी और कहा कि मृतक पुलिस कर्मी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जाना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल के लार के नमूनों की जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। प्रदर्शन में शामिल एक पुलिसकर्मी ने कहा, ‘‘उसे सीवियर एक्यूट रेस्पाइरेटरी इलनेस (एसएआरआई) वार्ड में भर्ती कराया गया जबकि उसमें कोविड-19 के लक्षण थे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पताल में सांस लेने में परेशानी और कोविड-19 के लक्षण सामने आने के कारण भर्ती कराए गए पुलिस कांस्टेबल की सोमवार की सुबह मौत हो गई। इससे नाराज सहकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित करीब 50 साल का था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने रविवार को उसे भर्ती कराया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने गरफा पुलिस थाने की संपत्ति को तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचायी और कहा कि मृतक पुलिस कर्मी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जाना चाहिए था।

अस्पताल के अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल के लार के नमूनों की जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। प्रदर्शन में शामिल एक पुलिसकर्मी ने कहा, ‘‘उसे सीवियर एक्यूट रेस्पाइरेटरी इलनेस (एसएआरआई) वार्ड में भर्ती कराया गया जबकि उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे। मेरा मानना है कि हालात खराब होने से पहले उसे बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। उन्हें क्यों नहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया था।’’

प्रदर्शन के मद्देनजर कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गरफा पुलिस थाने गए और उन्हें मनाया जिसके बाद नाराज पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। उल्लेखनीय हैं कि अब तक सात पुलिस अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पिछले सप्ताह कोलकाता पुलिस कार्रवाई बल के 500 कर्मचारियों ने एजेसी रोड स्थित पीटीएस कांप्लेक्स के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का दावा था कि उन्हें उन इलाकों में तैनात किया जा रहा है जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी शिकायतों और मांगों पर गौर किया जाएगा और उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का वादा किया था।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां