लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः गायक उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी, दो अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:05 IST

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी उस्ताद राशिद खान के पूर्व कर्मचारी हैं। आरोपियों ने संगीतकार से रुपयों की भी मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 50 लाख रुपये की मांग की और बाद में राशि घटाकर 20 लाख रुपये कर दी।राशिद खान को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एक दिग्गज फनकार के रूप में जाना जाता है।नौ अक्टूबर को नेताजी नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

कोलकाताः प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार व गायक उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी उस्ताद राशिद खान के पूर्व कर्मचारी हैं। आरोपियों ने संगीतकार से रुपयों की भी मांग की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एक आरोपी दिग्गज संगीतकार का पूर्व कार्यालय सहायक था, जिसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को कोलकाता से ही गिरफ्तार किया गया, जो संगीतकार के चालक के रूप में काम कर चुका है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपियों ने शुरू में 'सुरक्षा राशि' के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की और बाद में राशि घटाकर 20 लाख रुपये कर दी। धन राशि का भुगतान नहीं करने पर उस्ताद राशिद खान को जान से मारने की धमकी दी।’’ पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद खान को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एक दिग्गज फनकार के रूप में जाना जाता है।

संगीतकार ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले को लेकर उनके परिवार के सदस्यों ने नौ अक्टूबर को नेताजी नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उस्ताद राशिद खान ने कहा, "मेरी बेटी ने संदेशों से पता लगाया कि वे हमारे पूर्व चालक और सहायक थे। उन्होंने मेरे परिवार पर स्नाइपर और ड्रोन से हमला करने की धमकी दी थी और हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते थे।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos