लाइव न्यूज़ :

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवः राज्यपाल धनखड़ ने कहा-क्या मजाक है, फिर से नहीं मिला न्योता

By भाषा | Updated: November 8, 2019 18:50 IST

दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हुए ‘अपमान’ का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘मुझे कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आमंत्रित नहीं किए जाने की चिंता नहीं है, लेकिन (राज्य सरकार के) रवैये से है।’

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने कहा, ‘‘आप सब लोगों ने देखा (दुर्गा पूजा)कार्निवाल में क्या हुआ था.....यह अकल्पनीय है।किसी ने कहा कि मैं प्रचार के लिए ऐसा कर रहा हूं। मैं सभी बातों का जवाब देना जरूरी नहीं समझता हूं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि कोलकाता में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार की शाम को होना है और इसमें सिने जगत से जुड़ी प्रख्यात हस्तियां हिस्सा लेंगी। दुर्गा पूजा कार्यक्रम में हुए ‘अपमान’ का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘मुझे कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आमंत्रित नहीं किए जाने की चिंता नहीं है, लेकिन (राज्य सरकार के) रवैये से है।’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विभिन्न मुद्दों पर जारी टकराव के बीच राज्यपाल ने कहा, ‘‘आप सब लोगों ने देखा (दुर्गा पूजा)कार्निवाल में क्या हुआ था.....यह अकल्पनीय है.....किसी ने कहा कि मैं प्रचार के लिए ऐसा कर रहा हूं। मैं सभी बातों का जवाब देना जरूरी नहीं समझता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समारोह में शामिल होने की मेरी कोई इच्छा नहीं है। लेकिन यह देखने की तीव्र इच्छा है कि पश्चिम बंगाल के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं हो।’’ धनखड़ ने उस समय कहा था कि दुर्गा पूजा कार्निवाल में उन्होंने अपमानित महसूस किया था।

राज्यपाल ने दावा किया था कि उन्हें ‘‘कार्यक्रम में पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया ।’’ सूत्रों ने इस बारे में बताया था कि राज्यपाल कार्निवाल में बैठने की व्यवस्था से नाराज थे जिसका इंतजाम राज्य सरकार की ओर से किया गया था । राज्यपाल को मंच पर किनारे पर बैठने के लिए जगह दी गयी थी और वह उचित तरीके से कार्यक्रम नहीं देख सके थे।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उस समय राज्यपाल की अलोचना करते हुए कहा था कि वह प्रचार के लिए ऐसा कर रहे हैं और ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जो एक राज्यपाल को शोभा नहीं देता। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है