लाइव न्यूज़ :

80 साल की उम्र में बेटे ने दिखाया घर से बाहर का रास्ता, अब सड़क पर पेंटिंग बेचकर अपना पेट भर रहा है ये बुजुर्ग, मदद के लिए आगे आए लोग

By अमित कुमार | Updated: November 21, 2020 09:21 IST

सोशल मीडिया पर 80 साल के एक बुजुर्ग की संघर्ष भरी कहानी लोगों के बीच काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद इस शख्स की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरिफ शाह नाम के अकाउंट यूजर ने इन 80 साल के आर्टिस्‍ट की कहानी को लोगों के साथ शेयर किया है।सुनील पाल नामक 80 साल के एक बुजुर्ग की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपने पोस्ट में आरिफ ने लोगों से मांग की है कि उनकी पेंटिंग खरीदें, ताकि उनकी कुछ मदद हो सके।

जिंदगी के अपने अंतिम सालों में घर के बुजुर्ग की चाहत परिवार के साथ रहने की होती है। परिवार में चीजें ठीक-ठाक नहीं रहने, वित्तीय दबाव, जीवन के आखिरी सालों में साथी की जरूरत जैसे कारणों से कई बार बुजुर्गों को अपने आखिरी दिनों का समय वृद्धाश्रमों में गुजारना पड़ता है। परिवार होने के बावजूद कई बार बुजुर्गों को घर वाले वृद्धाश्रमों में या सड़क पर छोड़ देते हैं। 

सोशल मीडिया पर ऐसी कई कहानियां वायरल होती रहती है। इन दिनों सुनील पाल नामक 80 साल के एक बुजुर्ग की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार, इस आर्टिस्ट का नाम सुनील पाल है। पाल की उम्र 80 साल है. वो कोलकाता के गोलपार्क के गरीआहट रोड के एक्सिस बैंक के सामने सुन्दर पेंटिंग्स के साथ बैठते हैं। इतनी सुन्दर पेंटिंग्स के बावजूद एक पेंटिंग से उनकी कमाई 50-100 रुपये ही हो पाती है।

ट्विटर पर आरिफ शाह नाम के अकाउंट यूजर ने इन 80 साल के आर्टिस्‍ट की कहानी को लोगों के साथ शेयर किया है। आरिफ की पोस्ट्स के अनुसार, उनके बच्चों ने उन्हें छोड़ दिया है और इस बुरे दौर में उनकी हमसफर भी उनके साथ नहीं है, दरअसल उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। अपने पोस्ट में आरिफ ने लोगों से मांग की है कि उनकी पेंटिंग खरीदें, ताकि उनकी कुछ मदद हो सके। 

 कोलकाता की सड़कों के किनारे अपनी पेंटिंग बेचेने वाले इस शख्स की कहानी सुनने के बाद कई लोगों ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इससे पहले 'बाबा के ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग दंपति की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर मदद की थी। 

टॅग्स :इंडियाकोलकातावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव