भगवद् गीता के ज्ञान में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है: खट्टर

By भाषा | Published: March 7, 2021 08:49 PM2021-03-07T20:49:47+5:302021-03-07T20:49:47+5:30

Knowledge of Bhagwad Gita has solution to all the problems of the world: Khattar | भगवद् गीता के ज्ञान में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है: खट्टर

भगवद् गीता के ज्ञान में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है: खट्टर

चंडीगढ़, सात मार्च हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भगवद् गीता के ज्ञान में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है।

कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में निर्मित गीता संग्रहालय के एक हिस्से का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘इस ज्ञान को समझने के लिए किसी को भी अपने जीवन में भगवद् गीता की शिक्षाओं का अनुकरण करना होगा।’’

खट्टर ने कहा कि केंद्र लगातार विश्व को गीता के महान उपदेशों और ज्ञान का प्रचार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘श्रीमद्भगवद् गीता का आध्यात्मिक लाभ केवल सुनने, पढ़ने, याद करने या समझने से नहीं मिलता है, असल में वास्तविक लाभ तब मिलता है, जब कोई इस पवित्र ग्रंथ का सार अपने जीवन में उतारता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भगवद् गीता के ज्ञान में दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Knowledge of Bhagwad Gita has solution to all the problems of the world: Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे