लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में दिखेंगे उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सी सदानंदन मास्टर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नामित, जानें कौन हैं 4 मशहूर हस्तियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 15:25 IST

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उप-खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ-साथ उस अनुच्छेद के खंड (3) के तहत राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्पन्न रिक्तियों को भरने के लिए उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत करती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।अद्वितीय दृष्टिकोण संसदीय कार्यवाही को और समृद्ध बनाएगा।मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

नई दिल्लीः पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मामले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम, केरल से भारतीय जनता पार्टी के नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने इन चार व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। अधिसूचना में कहा गया, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उप-खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ-साथ उस अनुच्छेद के खंड (3) के तहत राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्पन्न रिक्तियों को भरने के लिए उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत करती हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चारों सदस्यों के योगदान की सराहना की है। मोदी ने निकम की सराहना करते हुए कहा, ‘‘उज्ज्वल निकम का कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वह न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय के प्रयासों में भी सबसे आगे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अपने पूरे कानूनी करियर के दौरान निकम ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने और आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। निकम एक प्रसिद्ध वकील हैं और मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में सरकारी वकील के रूप में काम कर चुके हैं।

भाजपा ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा था। प्रधानमंत्री ने राजनयिक के रूप में श्रृंगला के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक राजनयिक, बुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों में उन्होंने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जी-20 की हमारी अध्यक्षता में भी योगदान दिया है। मुझे खुशी है कि उन्हें राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनका अद्वितीय दृष्टिकोण संसदीय कार्यवाही को और समृद्ध बनाएगा।’’

श्रृंगला ने अमेरिका और थाईलैंड में भारत के राजदूत और बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी श्रृंगला ने 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में भी कार्य किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘ उन्होंने एक विद्वान, शोधकर्ता और इतिहासकार के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उनके कार्यों ने अकादमिक विमर्श को महत्वपूर्ण रूप से समृद्ध किया है। संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में व्याख्याता रहीं जैन पद्मश्री से सम्मानित हैं।

उन्होंने भारतीय इतिहास, देश की सभ्यता और ब्रिटिश शासन के दौरान स्वदेशी शिक्षा और भाषाओं पर कई किताबें लिखी हैं। प्रधानमंत्री ने सदानंदन मास्टर की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस और अन्याय के आगे न झुकने की भावना का प्रतीक है। मोदी ने कहा, ‘‘ हिंसा और धमकी राष्ट्र के विकास के प्रति उनके जज्बे को रोक नहीं सकी।

एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनके प्रयास सराहनीय हैं। युवा सशक्तीकरण के प्रति उनकी गहरी आस्था है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई। सांसद के रूप में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं।’’ मास्टर केरल के कन्नूर ज़िले में 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे। वह पूर्व शिक्षक हैं। वर्ष 1994 में कथित तौर पर उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उनके दोनों पैर काट दिए थे।

टॅग्स :राज्य सभानरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?