लाइव न्यूज़ :

जानिए 15 अक्टूबर के बारे मेंः साईं बाबा ने शरीर त्यागा, मिसाइल मैन कलाम का जन्मदिन

By भाषा | Updated: October 15, 2019 07:04 IST

बेहद सहज और सरल दिखाई देने वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम टाटा संस लिमिटेड रखा गया। अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू।सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुशनेव ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान किया, जिससे पश्चिमी देश हैरान रह गए।

इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

बेहद सहज और सरल दिखाई देने वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1686 : औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।

1931 : पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म।

1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम टाटा संस लिमिटेड रखा गया।

1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ सेतुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।

1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू। इसमें लूसील बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।

1964: सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुशनेव ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान किया, जिससे पश्चिमी देश हैरान रह गए।

1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।

1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और आठ अन्य की हत्या।

1988 : उज्ज्वला पाटिल दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

1994 : पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल :पीएसएलवी: ने आईआरएस पी2 को कक्षा में स्थापित किया।

2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना। 

टॅग्स :हिस्ट्रीशिरडीटाटाअमेरिकाचीनजापानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?