लाइव न्यूज़ :

किस्सा किस्सा लखनउवा: अवामी कम दरबारी किस्से ज्यादा, उर्दू के ओवरडोज से ऊब सकते हैं हिन्दुस्तानी पाठक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 15, 2019 15:41 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरजमी पर कभी जीवंत रहे किरदारों को युवा लेखक हिमांशु बाजपेई ने अपनी किताब 'किस्सा किस्सा लखनउवा' में उकेरने की कोशिश की है।

Open in App

हमारे गांव में एक आनंदी बाबा थे। हम उन्हें हमेशा अनंदी बाबा बुलाते थे। किस्सा खूब सुनाते थे। बचपन के वो दिन अब भी याद हैं जब आनंदी बाबा सर्दियों के दिनों में अलाव तापते वक्त किस्से-कहानियां सुनाते थे और हम बच्चे उनका खूब लुत्फ लेते थे। कभी-कभी लुत्फ हमें लोटपोट कर देता था या भावुक कर देता था। मतलब, उनके किस्से बाल मन में ठहर जाते थे और उनमें से कई आज भी याद हैं। अच्छा, हर किस्से में कोई न कोई संदेश छिपा रहता था और आनंदी बाबा किस्सा खत्म होने पर उसे उकेर भी देते थे।

युवा लेखक हिमांशु बाजपेयी की किताब 'किस्सा किस्सा लखनउवा का टाइटल पढ़ते वक्त भी मुझे वैसी ही किस्सागोई की उम्मीद थी। किताब में पप्पू खां के किरदार वाले पहले किस्से ने यह उम्मीद बनाए रखी लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा वह धराशायी होने लगी।

पहले किताब की नाकारात्मक बातें 

खूबसूरत और दिलचस्प शीर्षक वाली किताब के ज्यादातर किस्से प्रोफाइलिंग में दम तोड़ते नजर आए।

प्रोफाइल बताना अच्छी बात है लेकिन किस्सा उसी में खत्म होने जैसा लगे तो वह किस्सा नहीं रह जाता।

किताब के कवर पर लिखा गया है- 'लखनऊ के अवामी किस्से।' मुझे ये आवामी कम, दरबारी किस्से ज्यादा लगे।

किस्से लखनऊ के हैं तो इसका मतलब यह नहीं उन्हें हिंदुस्तानी जबान में लिखा या बयां नहीं किया जा सकता है। मेरी व्यक्तिगत समझ कहती है कि बाजपेयी जी ने किस्सों में उर्दू का बेजा इस्तेमाल किया है। ऐसा लगता है कि जैसे यह किताब उर्दू में पीएचडी कर रहे या कुछ विशेष उर्दू पाठकों के लिए लिखी गई हो क्योंकि इतनी उर्दू तो लखनऊ के आमजनमानस में भी चलन में नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि समझने लायक भाषा में किस्सों की तासीर खत्म हो जाती, बल्कि वे और रोचक लगते।

यह दावा नहीं किया जा सकता है कि इन किस्सों को पढ़ लेने के बाद आप लखनऊ को सही से जान लेंगे।

किताब की सकारात्मक बातें

कुछ किस्से आवामी और दिलचस्प लगे जैसे कि 'तुम्हारे बस की नहीं!', लखनऊ के रिक्शेवाले', 'किस्सा सब्जी वालों का', 'किस्सा हिंदू मौलवी का', 'हकीम बन्दा मेहदी का करिश्माई पुलाव', 'पहले आप और रेल का सफर', 'आरजू है मौज के साहिल से टकराने का नाम', 'असहमति के सम्मान की पराकाष्ठा मुद्राराक्षस'।

'विलायत खां ने गन्ने का रस बेचा' और 'मरना है, तो तान पूरी करके मरो' किस्से भी दिलचस्प लगे।

ये किस्से दिलचस्प तो हैं ही, साथ ही सही से पढ़ लेने पर इनका नैतिक संदेश भी स्पष्ट होता है जो शख्सियत को निखारने में सहायक हो सकता है।

लखनऊ के खानदानी संगीत घराने से जुड़े कलाकारों के बारे में जानकारी मिलती है और उनकी प्रतिभा से भी रूबरू होते हैं। 

बाजपेयियों के बारे में एक दिलचस्प किस्सा है। 

किताब का कवरपेज किसी को भी इसे उठाने के लिए मजबूर कर सकता है।

तकनीकी गलती

दो अलग-अलग किस्सों में एक ही टाइटल दिया गया है। वह है- 'हश्र में भी खुसरवाना शान से जाएंगे हम'।

चूंकि, किसी किताब को उठाने पर उसे पूरा पढ़ लेने की मेरी आदत है तो मैं इसे पढ़ गया। तमाम खामियों के बावजूद भी कुछ किस्से मुझे रोचक लगे लेकिन उनमें बलबलाती उर्दू ने मजा किरकिरा कर दिया। कायदे से बाजपेयी जी को पुस्तक के कवर या कहीं पर यह साफ कर देना चाहिए था कि उर्दू का इस्तेमाल कितना है।

टॅग्स :पुस्तक समीक्षाकला एवं संस्कृतिलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए