किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के एक और मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दावा किया
By भाषा | Updated: September 10, 2021 01:25 IST2021-09-10T01:25:29+5:302021-09-10T01:25:29+5:30

किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के एक और मंत्री के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दावा किया
पुणे, नौ सितंबर महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह अगले सप्ताह महाराष्ट्र सरकार के एक कैबिनेट मंत्री द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे और अपने दावे के समर्थन में दस्तावेजी सबूत पेश करेंगे।
पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वह वर्तमान में उस मंत्री के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं, जिसकी उन्होंने पहचान उजागर नहीं की।
गौरतलब है कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और परिवहन मंत्री अनिल परब कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।