किरण बेदी बिना जमीर वाली महिला, अफसरों को ताने मारती और डराती रहती हैंः नारायणसामी

By भाषा | Published: December 27, 2019 07:35 PM2019-12-27T19:35:34+5:302019-12-27T19:35:34+5:30

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "उपराज्यपाल किरण बेदी नियमित प्रशासन में एक निरंतर और बेवजह हस्तक्षेप करती हैं।" उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कथित रूप से अफसरों को अपने कार्यालय में बैठकों के लिए बुलाकर उन्हें ताने मारतीं और डरातीं हैं।

Kiran Bedi, a woman without conscience, taunts and intimidates officers: Narayanasamy | किरण बेदी बिना जमीर वाली महिला, अफसरों को ताने मारती और डराती रहती हैंः नारायणसामी

वह चुनी हुई सरकार के खिलाफ कथित रूप से प्रतिशोधी रवैया अपना रही हैं।

Highlightsचुनी हुई सरकार के खिलाफ बदले की भावना से काम करती हैं। राष्ट्रपति से शिकायत करने पर नाराज किरण बेदी, मुख्यमंत्री की मंशा पर उठाए सवाल।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी एक बेजमीर महिला हैं क्योंकि वह चुनी हुई सरकार के खिलाफ कथित रूप से प्रतिशोधी रवैया अपना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "उपराज्यपाल किरण बेदी नियमित प्रशासन में एक निरंतर और बेवजह हस्तक्षेप करती हैं।" उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कथित रूप से अफसरों को अपने कार्यालय में बैठकों के लिए बुलाकर उन्हें ताने मारतीं और डरातीं हैं। नारायणसामी ने आरोप लगाया कि बेदी बिना जमीर वाली महिला हैं और चुनी हुई सरकार के खिलाफ बदले की भावना से काम करती हैं। 

राष्ट्रपति से शिकायत करने पर नाराज किरण बेदी, मुख्यमंत्री की मंशा पर उठाए सवाल

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने राष्ट्रपति से उनकी शिकायत के लिये मुख्यमंत्री वी नारायणसामी पर निशाना साधा। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 दिसंबर को पुडुचेरी की यात्रा पर थे और इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे यह कहते हुए उपराज्यपाल किरण बेदी को तत्काल पुडुचेरी से वापस बुला लेने की मांग की कि बेदी विभिन्न योजनाओं के लागू होने में रोड़े अटका रही हैं।

नारायणसामी ने ज्ञापन में बेदी पर आरोप लगाया था कि 2016 में जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तब से उन्होंने पुडुचेरी के विकास के लिये कुछ नहीं किया। बेदी ने मुख्यमंत्री की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि क्या जुएघर की सुविधा, सड़क किनारे शराब की भट्ठी और लॉटरी टिकट की व्यापक बिक्री का मतलब विकास है।

उन्होंने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि क्या यह अलोकतांत्रिक है कि एक प्रशासक (उपराज्यपाल) इन कवायदों पर सवाल उठाता है। बेदी ने कहा, "पुडुचेरी की जनता भी इनमें से कोई भी व्यवसाय फलने-फूलने नहीं देना चाहती, मुख्यमंत्री को इस तरह की कोशिशों के बारे में लोगों को समझाने की जरूरत है।"

Web Title: Kiran Bedi, a woman without conscience, taunts and intimidates officers: Narayanasamy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे