बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद बोले किम जोंग उन- उत्तर कोरिया का लक्ष्य दुनिया की सबसे मजबूत परमाणु ताकत हासिल करना है

By मनाली रस्तोगी | Published: November 27, 2022 09:29 AM2022-11-27T09:29:26+5:302022-11-27T09:31:35+5:30

उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक बार फिर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल प्रक्षेपण किया था, जो जापान के समुद्र तट से करीब 125 मील दूर गिरी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पूरे उत्तरी अमेरिका को निशाना बनाने में सक्षम है।

Kim Jong Un says North Korea's goal is to possess world's most powerful nuclear force | बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद बोले किम जोंग उन- उत्तर कोरिया का लक्ष्य दुनिया की सबसे मजबूत परमाणु ताकत हासिल करना है

बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद बोले किम जोंग उन- उत्तर कोरिया का लक्ष्य दुनिया की सबसे मजबूत परमाणु ताकत हासिल करना है

Highlightsउत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति हासिल करना है।किम जोंग उन ने ह्वासोंग-17 को दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार बताया।उन्होंने कहा कि कहा कि इसने उत्तर कोरिया के संकल्प और अंततः दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

सियोल:उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति हासिल करना है। बता दें कि रविवार को स्टेट मीडिया ने बताया कि किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल के हालिया प्रक्षेपण में शामिल दर्जनों सैन्य अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

यह घोषणा किम द्वारा देश की नई ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण का निरीक्षण करने और 18 नवंबर को परमाणु हथियारों के साथ अमेरिकी परमाणु खतरों का मुकाबला करने का संकल्प लेने के बाद आई है। किम ने अधिकारियों को पदोन्नति देने के आदेश में कहा, "परमाणु बल का निर्माण राज्य और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मजबूती से रक्षा करने के लिए है और इसका अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली सामरिक शक्ति, सदी में अभूतपूर्व पूर्ण बल का अधिकार है।"

उन्होंने ह्वासोंग-17 को दुनिया का सबसे मजबूत रणनीतिक हथियार बताया और कहा कि इसने उत्तर कोरिया के संकल्प और अंततः दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन किया। किम ने विस्तार से बताए बिना कहा, "उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर परमाणु हथियार लगाने की तकनीक के विकास में एक अद्भुत छलांग लगाई है।"

Web Title: Kim Jong Un says North Korea's goal is to possess world's most powerful nuclear force

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे