लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट से अपहृत खोआ व्यापारी की जंगल में हुई हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

By भाषा | Updated: January 2, 2020 13:09 IST

मानिकपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) के.के. मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया ‘‘बुधवार को सुबह रानीपुर गांव के मानिकपुर कस्बे से मोटरसाइकिल से आते समय खोआ व्यापारी अंतिमलाल कुशवाहा (50) का कुछ अज्ञात बंदूकधारी बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशव के पास एक कारतूस का खोखा भी मिला है।थाना निरीक्षक मिश्रा ने बताया ‘‘डीआईजी बांदा दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

चित्रकूट जिले में रानीपुर गांव के अपहृत खोआ व्यापारी की जिगनवार के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। मानिकपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) के.के. मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया ‘‘बुधवार को सुबह रानीपुर गांव के मानिकपुर कस्बे से मोटरसाइकिल से आते समय खोआ व्यापारी अंतिमलाल कुशवाहा (50) का कुछ अज्ञात बंदूकधारी बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

उसकी खोआ लदी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी पाई गई थी।’’ मिश्रा ने बताया ‘‘खोआ व्यापारी का शव बुधवार की शाम जिगनवार के जंगल में पाया गया है, उसके पेट और सिर में गोली लगने के निशान हैं। शव के पास एक कारतूस का खोखा भी मिला है।’’ थाना निरीक्षक मिश्रा ने बताया ‘‘डीआईजी बांदा दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।’’

मिश्रा ने कहा कि अब तक की जांच से आपसी रंजिश के चलते घटना होने के संकेत मिले हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। मृत व्यापारी की पत्नी प्रतिभा ने कहा कि उनके पति की किसी से भी कोई रंजिश नहीं है।’’ प्रतिभा ने आरोप लगाया कि अपहरण की सूचना तत्काल थाने में दी गयी थी, लेकिन पुलिस दोपहर बाद सक्रिय हुई और तब तक उनके पति की हत्या हो चुकी थी। 

टॅग्स :हत्याकांडचित्रकूट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत