लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में खत्री युवा महासभा ने बीजेपी को समर्थन दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2024 16:28 IST

Lok Sabha Elections 2024: गौरतलब है कि देश भर में लगभग 14 करोड़ खत्री पंजाबी आबादी निवास करती है। समस्त पंजाबियों से आह्वान है,कि गिलहरी स्वरूप योगदान देकर मोदी सरकार को बनाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दे।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: खत्री पंजाबियों के एकमात्र राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन किया है। नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा एवं अध्यक्षता कर रहे चरणजीवी मलोहत्र ने इसकी घोषणा की।

उन्होंने संगठन के पांच लाख कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के हर उम्मीदवार को जिताकर संसद पहुंचाएं, क्योंकि माननीय मोदी जी ने खत्री पंजाबी समाज के लिए जो कार्य किए हैं, वह कोई और नहीं कर पाया है। अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत, सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाना और करतारपुर कॉरिडोर खुलवाना ऐसे कार्य हैं, जिनके लिए संगठन पीएम मोदी का आभार प्रकट करता है।

अरविंद अरोड़ा ने कहा कि उनके संगठन के किसी भी पदाधिकारी की कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। खत्री समाज हमेशा राष्ट्रीय विचारधारा पर चलने वाला समाज रहा है, इसीलिए वे सिर्फ राष्ट्रहित में बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। जो सरकार राष्ट्र की बात करेगी, खत्री युवा महासभा उसी का समर्थन करेगी। गौरतलब है कि देश भर में लगभग 14 करोड़ खत्री पंजाबी आबादी निवास करती है। समस्त पंजाबियों से आह्वान है,कि गिलहरी स्वरूप योगदान देकर मोदी सरकार को बनाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?