हजारीबाग जिला अदालत गोलीकांड 2015 मामले का प्रमुख आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 13, 2021 10:47 PM2021-06-13T22:47:54+5:302021-06-13T22:47:54+5:30

Key accused in Hazaribagh district court shootout 2015 case arrested from Jammu | हजारीबाग जिला अदालत गोलीकांड 2015 मामले का प्रमुख आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

हजारीबाग जिला अदालत गोलीकांड 2015 मामले का प्रमुख आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

जम्मू, 13 जून झारखंड के हजारीबाग में 2015 में जिला अदालत में हुए गोलीकांड के प्रमुख आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस गोलीकांड में एक कुख्यात बदमाश और उसके साथी मारे गए थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में की गयी है। वह जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अवतार ने झारखंड की एक जिला अदालत में गोली कांड को अंजाम देने के बाद सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। उन्होंने कहा कि इस गोलीकांड के षड्यंत्रकारियों ने अवतार के सटीक निशाने के कारण उसे इस काम के लिए चुना था। हजारीबाग की जिला अदालत में 2015 में हुए इस गोलीकांड में कुख्यात गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उसके दो साथी मारे गए थे। इसमें एक पुलिसकर्मी और एक वकील समेत तीन लोग घायल हुए थे।

जम्मू क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा, ‘‘जम्मू पुलिस ने 2015 के हजारीबाग अदालत गोलीकांड के मुख्य आरोपी (अवतार सिंह) की पहचान करने के बाद उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को किसी विरोधी गिरोह ने सुशील की हत्या करने के लिए भारी-भरकम रकम दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Key accused in Hazaribagh district court shootout 2015 case arrested from Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे