लाइव न्यूज़ :

केशव मौर्य ने बृजभूषण विवाद पर कहा, "भाजपा पहलवानों के प्रति गहरा सम्मान रखती है, हम किसी के बचाव में नहीं हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2023 09:45 IST

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा की कथित चुप्पी पर कहा कि आरोप और इससे जुड़े विवाद बेहद संवेदनशील हैं, इस कारण किसी भी तरह का अनुचित बयान से बचना बहुत जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह से जुड़े यौन उत्पीड़न के विवाद पर खुलकर बात कीकेशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर बिना कारण बयानबाजी नहीं करना चाहती हैउन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच करवा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित चुप्पी के बारे में खुलकर बात की। डिप्टी सीएम मौर्य ने जोर देकर कहा कि भाजपा पहलवानों के प्रति गहरा सम्मान रखती है और भाजपा किसी ओर से किसी भी आरोपी को नहीं बचाया जा रहा है।

इसके साथ ही मौर्य ने यह भी कहा कि भाजपा के रुख को मौन कहना गलत होगा क्योंकि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर अनुचित बयान देने से बचना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी द्वारा इस विषय में किसी भी तरह की अनुचित टिप्पणी करने से बचने को मामले पर चुप्पी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए, इस मामले में निष्पक्ष और गंभीर जांच की जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि खेल समिति और पुलिस पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की सक्रियता से जांच कर रही है। इस विषय में निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी जांच आवश्यक है। दिल्ली पुलिस के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न और पीछा करने के आरोपों का सामना करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने 1,000 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह पर कई तरह के आरोप लगाये हैं लेकिन प्रदर्शनकारी पहलवान दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और अब भी बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ गैर जमानती अपराध "महिला की मर्यादा भंग करना" सहित यौन उत्पीड़न और पीछा करने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं लेकिन  नाबालिग महिला पहलवान द्वारा यौन शोषण के लगाये आरोपों में बजभूषण को क्लीन चिट देते हुए पॉक्सो में चार्जशीट दाखिल करने से इंकार कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर 500 पन्नों की रिपोर्ट में नाबालिग महिला पहलवान के बयान का हवाला देते हुए और जांच के परिणाम का हवाला देते हुए मामले को रद्द करने का अनुरोध किया है, जिसने पहले नाबालिग महिला पहलवान ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोर्ट इस मामले की सुनवाई आने वाली 4 जुलाई को करेगा।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याबृज भूषण शरण सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार