लाइव न्यूज़ :

केरल: 5 लाख के लोन में 8 लाख चुकाए, बकाया मांगने पर मां-बेटी ने आग लगाकर दे दी जान

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 15, 2019 19:57 IST

पुलिस के मुताबिक परिवार ने कथित तौर पर केनरा बैंक की नेय्यातिंकारा शाखा से 15 वर्ष पहले घर बनाने के लिए लोन लिया था। लोन चुकता न हो पाने के कारण बैंक ने घर जब्त करने की कार्रवाई का नोटिस दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में बैंक के कर्ज से आजिज आकर मां-बेटी ने कथित तौर पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली।पति ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये के लोन के लिए आठ लाख चुकाए, फिर भी सात लाख बाकी रह गए।

केरल के तिरुवनंतपुरम में बैंक लोन के बोझ तले दबी मां-बेटी ने कथित तौर पर आग लगाकर जान दे दी। टीओआई की खबर के मुताबिक मरयामुट्टम पुलिस थाने में लगने वाले नेय्यात्तिंकारा इलाके में 43 वर्षीय लेखा और उसकी 19 वर्षीय बेटी वैष्णवी ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। बेटी वैष्णवी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि मां लेखा ने तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

पुलिस के मुताबिक परिवार ने कथित तौर पर केनरा बैंक की नेय्यातिंकारा शाखा से 15 वर्ष पहले घर बनाने के लिए लोन लिया था। लोन चुकता न हो पाने के कारण बैंक ने घर जब्त करने की कार्रवाई का नोटिस दिया था। 

पिछले शुक्रवार को बैंक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के घर पर दस्तक दी थी। परिवार ने कर्ज चुकाने के लिए कुछ और दिनों की मोहलत मांगी थी। बैंक ने मंगलवार (14 मई) को 12:30 बजे तक लोन चुकाने का समय दिया था और ऐसा न होने पर बुधवार को कार्रवाई करने की बात कही थी। 

मृतका लेखा के पति चंद्रन ने बताया कि 15 साल पहले 5 लाख रुपये का लोन लिया था। उसने बताया कि बैंक को 8 लाख रुपये चुका दिए हैं फिर भी 7 लाख रुपये का बकाया बताया जा रहा है। 

चंद्रन की बेटी वैष्णवी अंडरग्रेजुएट थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतका लेखा के पति चंद्रन समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे इस बारे पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :केरलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण