लाइव न्यूज़ :

केरल: पीएफआई कार्यकर्ताओं ने स्कूली छात्रों को बांटे 'आई एम बाबरी' बैज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सीरिया बनता जा रहा केरल

By विशाल कुमार | Updated: December 7, 2021 08:31 IST

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीके कृष्णदास ने भी पठानमथिट्टा जिले के कट्टंगल के सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में हुई घटना को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर छात्रों को 'आई एम बाबरी' बैज बांटने का आरोप।केरल पुलिस ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि केरल धीरे-धीरे सीरिया जैसा बनता जा रहा है। 

तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस ने सोमवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर स्कूल के खेल के छात्रों को 'आई एम बाबरी' बैज बांटने के आरोप में मामला दर्ज किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीके कृष्णदास ने भी पठानमथिट्टा जिले के कट्टंगल के सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में हुई घटना को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में शिकायत दर्ज कराई है। 

कट्टंगल पंचायत में माकपा का शासन पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के समर्थन से है।

पुलिस ने कहा कि भाजपा रानी मंडल के अध्यक्ष सुरेश के. पिल्लई की शिकायत के आधार पर मामला आईपीसी की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 34 (सामान्य इरादे से आपराधिक कृत्य करना) के तहत दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्कूल के गेट पर, 'मैं बाबरी हूं' बैज छात्रों के बीच बांटे गए और उन्हें अपनी छाती पर लगाने के लिए मजबूर किया गया। हमने एफआईआर में एक एसडीपीआई कार्यकर्ता मुनीर नजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच के दौरान अगर आवश्यक हुआ तो और लोगों को शामिल किया जाएगा।

स्थानीय माकपा नेता और कट्टंगल पंचायत अध्यक्ष बीनू जोसेफ ने कहा कि एसडीपीआई के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होने के कारण उनकी पार्टी ने हस्तक्षेप नहीं किया है।

इस बीच, भाजपा नेता कृष्णदास की एनसीपीसीआर को शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के छात्र ज्यादातर हिंदू और ईसाई समुदाय के हैं। बैज का इस्तेमाल बच्चों में नफरत पैदा करने के लिए किया गया है। आयोग को इस मुद्दे पर कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि केरल धीरे-धीरे सीरिया जैसा बनता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस शुरू में मामला दर्ज करने से हिचक रही थी क्योंकि माकपा और एसडीपीआई स्थानीय शासी निकाय पर शासन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चरमपंथियों का समर्थन कर रहे हैं।

टॅग्स :केरलPFIसीपीआईएमBJPK Surendran
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं