लाइव न्यूज़ :

Kerala Omicron: केरल में ओमीक्रोन मामले में तेजी, विवाह समारोह और अंतिम संस्कार में केवल 50 लोग होंगे शामिल, जानें गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 16:06 IST

Kerala Omicron: केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 6,238 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,76,417 हो गई जबकि 44 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 49,591 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई।पिछले 24 घंटे में 54,108 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है।तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 1507 नए मामले सामने आए हैं।

Kerala Omicron: केरल में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने निर्देश दिया कि विवाह समारोहों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोविड समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने पिछले हफ्ते निर्देश दिया था कि किसी बंद परिसर में शादी समारोहों, अंतिम संस्कार, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोहों में अधिकतम 75 और खुले स्थानों में ऐसे समारोहों में अधिकतम 150 लोग शामिल हो सकते हैं।

अब ताजा फैसले के अनुसार, यह संख्या कम करके 50 कर दी गयी है चाहे समारोह बंद जगह में हो या खुले स्थान पर। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि समारोह और सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम केवल आपात स्थितियों को छोड़कर ऑनलाइन होने चाहिए।

इसमें कहा गया है कि सामाजिक दूरी बनाने समेत सभी एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए और अगर संभव हो तो जन सभाओं से बचना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि 15 साल से अधिक आयु के छात्रों का टीकाकरण इस हफ्ते पूरा किया जाए।

विभाग शैक्षणिक संस्थानों में भी टीकाकरण पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे कोविड नियमों का पालन करते हुए कदंबश्री चुनाव और ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा सकता है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर