लाइव न्यूज़ :

नन से रेप मामलाः बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केरल के मुख्यमंत्री को लेना चाहिए संज्ञान  

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 11, 2018 18:08 IST

आठ सितंबर को लिखे पत्र में नन ने आरोप लगाया कि बिशप और उनके सहयोगी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लोगों को संपत्ति तथा अन्य प्रकार के धन का प्रलोभन दे रहे हैं। पत्र की प्रति मीडिया के पास भी है।

Open in App

कोच्चि, 11 सितंबर:  एक रोमन कैथोलिक बिशप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नन ने भारत में वेटिकन के प्रतिनिधि को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि मामले को दबाने के लिए पादरी "राजनीतिक और धन बल" का उपयोग कर रहे हैं। नन ने पादरी को पद से हटाने की भी मांग की है। वहीं, मंगलवार को इस संबंध में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।

दरअसल, केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जार्ज ने पीड़िता नन को वैश्या बताया था। इस मामले में महिला आयोग ने कड़ी आपत्ति जताकर निंदनीय बताया है। साथ ही साथ उसने कहा कहा कि राज्य के डीजीपी को खत लिखकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। 

इधर, मामले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि पीड़ित के खिलाफ एक जनप्रतिनिधि द्वारा की गई टिप्पणी राजनीति में गिरावट को दिखाता है। यह राज्य का मामला है और इसमें मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए।

बता दें, नन ने वैटिकन के ‘‘अपोस्टोलिक नुनसिओ’’ (राजनयिक मिशन) गिआम्बैटिस्टा डिक्यूट्रो को लिखे एक पत्र में कहा कि वह न्याय के लिए चर्च अधिकारियों के पास आयी है। नन ने उनसे मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। नन ने आरोप लगाया कि जालंधर में अपने पद पर बने रहकर बिशप फ्रेंको मुलक्कल और उनके सहयोगी पुलिस जांच को प्रभावित करने के लिए धन बल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आठ सितंबर को लिखे पत्र में नन ने आरोप लगाया कि बिशप और उनके सहयोगी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लोगों को संपत्ति तथा अन्य प्रकार के धन का प्रलोभन दे रहे हैं। पत्र की प्रति मीडिया के पास भी है।

नन ने कहा कि दो महीने पहले ही बिशप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस उनके राजनीतिक और आर्थिक शक्ति के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

इस बीच कोच्चि में नन के लिए न्याय की मांग कर रहे विभिन्न ‘‘कैथोलिक रिफार्म’’ संगठनों का प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। विभिन्न संगठनों के सदस्य प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में पांच सहयोगी नन भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बिशप के खिलाफ कार्रवाई होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के शीर्ष अधिकारी जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों के निशाने पर आयी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि बिशप को पूछताछ के लिए केरल समन किया जा सकता है।

इस बीच चर्च समर्थक संगठन कैथोलिक फेडरेशन आफ इंडिया ने आरोप लगाया कि नन के आरोपों के पीछे ‘‘रहस्य’’ है। उसने केरल में चर्च की छवि खराब करने के लिए साजिश का आरोप लगाते हुए मांग की कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजनाथ सिंहकेरलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी