लाइव न्यूज़ :

केरल: 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन ने सक्रिय राजनीति को किया अलविदा, भाजपा से लड़ा था चुनाव, हार का करना पड़ा था सामना

By विशाल कुमार | Updated: December 16, 2021 14:20 IST

'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर टेक्नोक्रेट ई. श्रीधरन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति से बाहर रहकर समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीधरन ने केरल के पलक्कड़ विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया गया था।मौजूदा विधायक शफी परम्बील को कांटे की टक्कर दी थी लेकिन हार गए थे चुनाव।

नई दिल्ली: 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर टेक्नोक्रेट ई. श्रीधरन ने सक्रिय राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है। श्रीधरन ने इस साल अप्रैल में केरल के पलक्कड़ विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। यहां तक कि उन्हें भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया गया था। लेकिन भाजपा केरल में अपनी एकमात्र सीट भी हार गई।

श्रीधरन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति से बाहर रहकर समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान देंगे।

89 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि वह एक नौकरशाह के रूप में ही राजनीति में आए थे। चूंकि वह अधिक उम्र में राजनीति में शामिल हुए थे, उनके लिए अब सक्रिय राजनीति में रहना आदर्श नहीं है।

केरल के पलक्कड़ सीट से विधानसभा चुनाव में उतरे श्रीधरन ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक शफी परम्बील को कांटे की टक्कर दी थी और मतगणना के आखिरी दौर तक आगे रहे थे। यही कारण है कि साल 2016 में 17,400 वोटों से जीत दर्ज करने वाले परम्बील को 2021 के विधानसभा चुनाव में 3,850 वोटों से जीत हासिल हो पाई थी।

बता दें कि, श्रीधरन इसी साल फरवरी में भाजपा में शामिल हुए थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने इसकी घोषणा की और बाद में 'मेट्रो मैन' को राज्य चुनावों में उम्मीदवार बनाया गया। वह हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी थे।

टॅग्स :केरलBJPसीपीआईएमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह