लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार के रेस्तरां खोलने और बस चलाने के फैसले पर केन्द्र ने कहा- यह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन, मिला ये जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 20, 2020 10:19 IST

केरल सरकार ने केंद्र के सामने एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया था जिसमें प्रदेश को चार क्षेत्रों में बांटा गया था, इसमें रेड, ऑरेंज ए, ऑरेंज बी और ग्रीन जोन शामिल हैं। रेड जोन को छोड़कर बाकी तीनों क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा गया था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को केरल के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे पिनराई विजयन सरकार ने सोमवार (20 अप्रैल) से लॉकडाउन में कुछ ढील दी है, जिसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बंद के दौरान अतिरिक्त ढील देने के लिए पत्र लिखकर केरल सरकार की आलोचना की है। उसने कहा है कि रेस्तरां, किताबों की दुकानें खोलने की मंजूरी देने का केरल सरकार का निर्णय बंद के नियमों का उल्लंघन है। 

नई दिल्लीः केरल की पिनराई विजयन सरकार ने सोमवार (20 अप्रैल) से लॉकडाउन में कुछ ढील दी है, जिसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बंद के दौरान अतिरिक्त ढील देने के लिए पत्र लिखकर केरल सरकार की आलोचना की है। उसने कहा है कि रेस्तरां, किताबों की दुकानें खोलने की मंजूरी देने का केरल सरकार का निर्णय बंद के नियमों का उल्लंघन है। 

गृह मंत्रालय ने केरल सरकार से कहा कि कस्बों में बस संचालन को मंजूरी, दो पहिया वाहनों की सवारी, कार की पिछली सीट पर दो लोगों को बैठने देने की अनुमित बंद के नियमों का उल्लंघन है। इस बीच केरल सरकार के मंत्री ने कहा कि हमने केंद्र द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए छूट दी है। कुछ गलतफहमी के कारण केंद्र स्पष्टीकरण मांग सकता है। एक बार जब हम स्पष्टीकरण देंगे तो मुझे उम्मीद है कि समस्या हल हो जाएगी। हमने केंद्र द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया। बता दें, केरल सरकार ने केंद्र के सामने एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया था जिसमें प्रदेश को चार क्षेत्रों में बांटा गया था, इसमें रेड, ऑरेंज ए, ऑरेंज बी और ग्रीन जोन शामिल हैं। रेड जोन को छोड़कर बाकी तीनों क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों में ढील देने के लिए कहा गया था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को केरल के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।   इससे पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि उन क्षेत्रों में पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन होगा जिन्हें कोविड-19 हॉटस्पॉट (संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) घोषित किया गया और अंतरराज्यीय और अंतर जिला यात्रा को अनुमति नहीं दी जाएगी। 20 अप्रैल से राज्य में वाहनों के लिए सम-विषम (ऑड-ईवन) योजना लागू की जाएगी। 

केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो पुष्ट मामले सामने आए, जबकि 13 मरीज ठीक हुए। नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढकर 401 हो गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 270 मरीज ठीक हुए हैं। एक संक्रमित कन्नूर और दूसरा कासरगोड से है। ये दोनों क्रमश: अबू धाबी और दुबई से लौटे थे। राज्य में अब तक 129 मरीजों का इलाज जारी है। राज्य में कम से कम 55,590 लोग निगरानी में हैं, जबकि 416 को विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्ड में रखा गया है। राज्य ने अब तक 19,351 नमूनों को जांच के लिए भेजा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनपिनाराई विजयनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी