लाइव न्यूज़ :

केरल : वेतन संशोधन में विसंगतियों के खिलाफ सरकारी डॉक्टरों की भूख हड़ताल

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:01 IST

Open in App

कोच्चि, पांच फरवरी केरल में सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टरों के एक धड़े ने शुक्रवार को राज्य सरकार से कॉलेज लेक्चरर के वेतन संशोधन में कथित विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल किया।

केरल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिक्षक संघ (केजीएमसीटीए) और केरल राजकीय परास्नातक चिकित्सा शिक्षा संघ (केजीपीएमटीए) के नेतृत्व में डॉक्टरों ने एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल की।

केजीएमसीटीए के एर्णाकुलम इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश ने संवददाताओं से कहा, ‘‘ चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षक पेशेवर सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कोविड-19 महामारी की लड़ाई में डॉक्टर अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं। जिम्मेदार स्वास्थ्य पेशेवर होने के नाते हम जनता को कोई असुविधा पहुंचाए बिना प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि एक जनवरी 2016 से अब तक का एरियर दिया जाए।’’

केजीएमसीटीए ने कहा कि वेतन संशोधन वर्ष 2016 से लंबित था और इसे वर्ष 2020 में लागू किया गया । सरकार ने भरोसा दिया था कि वेतन संशोधन को वह एक जनवरी 2016 से लागू करेगी लेकिन एरियर के बारे में सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारत अधिक खबरें

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप