लाइव न्यूज़ :

केरल: उच्च शिक्षा मंत्री ने लोकायुक्त की रिपोर्ट को चुनौती दी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:00 IST

Open in App

कोच्चि, 12 अप्रैल राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के टी जलील ने सोमवार को लोकायुक्त की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

इस रिपोर्ट में जलील को बतौर लोक सेवक अपने पद का दुरुपयोग कर एक रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने का दोषी ठहराया गया है।

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में लोकायुक्त ने कहा था कि जलील को मंत्री पद पर बरकरार नहीं रखा जाना चाहिए।

जलील ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि बिना किसी प्राथमिक जांच अथवा नियमित पड़ताल के रिपोर्ट तैयार की गई।

उन्होंने याचिका में यह भी दावा किया कि केरल लोक आयुक्त अधिनियम के तहत इस मामले की जांच लोकायुक्त के दायरे में नहीं आती।

जलील ने यह भी दावा किया कि केरल के उच्च न्यायालय और राज्यपाल ने भी इस संबंध में याचिकाओं को सुनने से इंकार कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त की खंडपीठ ने कहा था कि मंत्री के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग, पक्षपात और भाई-भतीजावाद के आरोप साबित हुए हैं।

मुस्लिम यूथ लीग ने दो नवंबर 2018 को आरोप लगाया था कि नियमों का उल्लंघन कर अदीब के टी को केरल राज्य अल्पसंख्यक विकास वित्त निगम का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया था जोकि जलील के रिश्तेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए