लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन, जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 13:48 IST

Kerala Heavy Rainfall: केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोझिकोड जिले में मामूली भूस्खलन की घटनाएं हुईं और कई घरों में पानी भर गया है, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में निचले इलाकों में जलभराव और विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है।

Open in App

Kerala Heavy Rainfall:केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोझिकोड जिले में मामूली भूस्खलन की घटनाएं हुईं और कई घरों में पानी भर गया है, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में निचले इलाकों में जलभराव और विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। कासरगोड जिले में उप्पला, मंजेश्वरम, माधूर और पुथिगे समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। इसी तरह की चेतावनियां कोझिकोड में कोरापुझा और कुट्टियाडी, कन्नूर में पेरुम्बा और वायनाड में काबनी नदियों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी जारी की गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि छह अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है 11 से 20 सेमी तक बहुत भारी वर्षा, जबकि येलो अलर्ट का अर्थ 6 से 11 सेमी तक भारी वर्षा है।

टॅग्स :केरलमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है