लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः केरल के ग्रीन जोन घोषित जिलों में 21 नए मामले आए सामने, पिनराई विजयन सरकार की फिर बढ़ी मुश्किलें

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 27, 2020 08:57 IST

केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिले ग्रीन जोन में घोषित किए गए थे। यहां पिछले चार दिनों में 21 कोरोना वायरस के मामले देखे गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के ग्रीन जोन घोषित किए गए इलाकों में भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।रविवार को एक चिकित्सक और दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इडुक्की जिले में छह मामले सामने आए हैं।

तिरुवनंतपुरमः कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने की रफ्तार केरल में कम हो गई थी, जिसकी वजह से पिनराई विजयन सरकार राहत की सांस ले रही थी और लगातार लॉकडाउन में ढील देने की बात कह रही थी। इस बीच ग्रीन जोन घोषित किए गए इलाकों में भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश की सरकार सकते में हैं। 

राज्य के इडुक्की और कोट्टायम जिले ग्रीन जोन में घोषित किए गए थे। यहां पिछले चार दिनों में 21 कोरोना वायरस के मामले देखे गए हैं। रविवार को एक चिकित्सक और दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इडुक्की जिले में छह मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति स्पेन से लौटा है और दो तमिलनाडु से और चिकित्सक सहित तीन लोग संक्रमण से ग्रस्त व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

पांच मामले कोट्टायम जिले से सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति राज्य में बाहर से आया है और दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित चार लोग संक्रमण से ग्रस्त लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। चार लोगों के नमूने जांच में ठीक पाए गए हैं।

बताया गया है कि कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद दोनों जिलों की कुछ ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और ऑरेंज जोन घोषित किया गया है। पिछले सप्ताह तक कोट्टायम जिले में केवल तीन पॉजिटिव मामले दर्ज किए थे और सभी ठीक हो गए थे। वहीं, पड़ोसी इडुक्की जिले में 10 मामले दर्ज किए गए थे।

इसके बाद पिनराई विजयन सरकार ने इन जिलों में राहत देते हुए लोगों को आने-जाने की अनुमति दे दी थी। हालांकि जिले के बाहर आने और जाने अनुमति नहीं दी थी। बता दें, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 468 हो गई है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 342 हो गई है और अभी सक्रीय मरीजों की संख्या 126 है। राज्य में कोरोना वायरस से अत्यधिक संक्रमित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) बढ़कर 87 पर पहुंच गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया