लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर: केरल में रोकी गई अपडेट गतिविधियां, पिनराई विजयन सरकार ने कहा- संवैधानिक मूल्यों से भटका हुआ है मुद्दा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 21, 2019 10:10 IST

राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य ने हमेशा जनगणना अभ्यास के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से एनपीआर को अपडेट करने संबंधी तमाम गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश दिया है।सीएम विजयन और उनकी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह संशोधित नागरिकता कानून और भारतभर में प्रस्तावित एनआरसी अभ्यास के खिलाफ है।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) का विरोध कर रही केरल की पिनराई विजयन सरकार ने अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की खिलाफत की है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से एनपीआर को अपडेट करने संबंधी तमाम गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एनपीआर को एनआरसी का पहला कदम मानने की आशंकाओं के मद्देनजर उसे अपडेट करने की तमाम गतिविधियों को स्थगित कर दिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इसी तरह की आशंकाओं का हवाला देते हुए, केरल सरकार ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के मद्देनजर एनआरसी के लिए की जा रहीं एनपीआर की गतिविधियों के प्रति आम जनता में आशंकाओं पर विचार करते हुए फैसला लिया गया। 

राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य ने हमेशा जनगणना अभ्यास के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''जनगणना के संचालन के लिए अपना सहयोग जारी रखने के लिए सरकार कर्तव्य-बद्ध है, क्योंकि उसे टाला नहीं जा सकता है। राज्य में एनपीआर से संबंधित गतिविधियों को रोकने का फैसला उन तथ्यों की पृष्ठभूमि को देखते हुए लिया गया कि यह मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष है और संशोधित नागरिकता अधिनियम संवैधानिक मूल्यों से भटक गया है।''

सीएम विजयन और उनकी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह संशोधित नागरिकता कानून और भारतभर में प्रस्तावित एनआरसी अभ्यास के खिलाफ है।

बता दें कि एनपीआर अपडेशन भारतभर में (असम को छोड़कर) 1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक, अगली जनगणना के साथ-साथ  लिए किया जाना है।

टॅग्स :केरलकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)पिनाराई विजयनमोदी सरकारममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट