लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘योद्धा बनें’ अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:08 IST

Open in App

केरल में कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों के तहत ‘योद्धा बनें’ अभियान शनिवार को शुरू किया गया। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य तीसरी लहर की विभीषिका को कम करना और साथ ही टीकाकरण की गति को बढ़ाना है। विजयन ने अभियान का लोगो जारी करते हुए कहा, ‘‘सभी को कोविड-19 से खुद को बचाना चाहिए। अभियान का उद्देश्य महामारी से लड़ने के लिए यह सुनिश्चित करना है कि सभी सही तरीके से मास्क पहनें, बार-बार साबुन, पानी या सेनिटाइजर से हाथ धोएं, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें और टीके की दोनों खुराक लें।’’ बाद में, मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में रविवार को लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा लेकिन आगे के लिए मंगलवार को होने वाली समीक्षा बैठक में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका थी कि ओणम उत्सव के बाद केरल में मामलों में वृद्धि होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस अवधि में अस्पतालों में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या में भी वृद्धि नहीं हुई।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक-वास नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस सुनिश्चित करेगी कि जो संक्रमित हैं वे पृथक-वास में ही रहें, साथ ही देखेगी कि पृथक-वास की व्यवस्था क्या मरीज के घर में है या फिर उसे कोविड देखभाल केंद्र स्थानातंरित किया जाना चाहिए।’’ विजयन ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों से 15,14,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है और 9,614 लोगों पर मास्क नहीं पहनने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। केरल में शनिवार को कोविड-19 के 29,682 नए मामले आए जबकि 142 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारतKerala elections 2026: 140 सीट और 86 प्रत्याशी घोषित?, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ के. रंजीत, बीजेपी ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा, लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष