लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार समझदार है और जो भी करने की जरूरत है, वह कर रही है : गोपी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 सितंबर पाला बिशप की विवादास्पद 'नारकोटिक जिहाद' वाली टिप्पणी के संबंध में कथित निष्क्रियता को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई केरल सरकार का समर्थन करते हुए राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन नीत सरकार ‘समझदार’ है और जो भी किये जाने की जरूरत है, उसे वह कर रही है।

अभिनेता एवं नेता गोपी की यह टिप्पणी पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में आई है कि क्या विवाद में राज्य सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने का समय क्या बीत चुका है?

गोपी ने कहा कि विजयन और उनके मंत्रिमंडल को स्थिति की जानकारी है और इसलिए, उन्हें वह करने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो उन्हें करना है। उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर त्रिशूर सीट से किस्मत अज़माई थी लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि अगर वे जो करते हैं उसमें कोई कमी होती या यदि वह राष्ट्रीय हित में नहीं है, तो उनकी आलोचना की जा सकती है क्योंकि देश और यहां के लोगों का हित सर्वोपरि है।

सांसद ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मुख्यमंत्री उनके या उनकी सरकार के खिलाफ की गई हर टिप्पणी का जवाब दें और वह "राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक प्रशासक" हैं।

गोपी ने कहा, “उन्हें (मुख्यमंत्री को) अपने पद की गरिमा को बनाए रखना है। उन्हें जवाब क्यों देना चाहिए? उन्हें काम करना चाहिए।”

गोपी की टिप्पणी का महत्व इसलिए है क्योंकि बिशप की टिप्पणी के संबंध में वाम सरकार और मुख्यमंत्री की चुप्पी और कार्रवाई में कथित कमी को लेकर विभिन्न हलकों से आलोचना हो रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि माकपा और राज्य सरकार राजनीतिक लाभ के लिए केरल में सांप्रदायिक सद्भाव के बिगड़ने का चुपचाप इंतजार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा