लाइव न्यूज़ :

केरल: वित्त मंत्री ने की बजट पेश करने की शुरुआत, CAA को बताया संविधान की मूल भावनाओं के लिए खतरा

By भाषा | Updated: February 7, 2020 13:52 IST

बजट में, इसाक ने तटीय इलाकों के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग के लिए 1,500 करोड़ रुपये, ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 1,000 करोड़ रुपये का आवंटन और पेयजल परियोजनाओं के लिए 4,383 करोड़ रुपये रखे।

Open in App
ठळक मुद्देजट की शुरुआत उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ टिप्पणी कर की।इसाक ने आरोप लगाया कि केंद्र आम आदमी की बजाए कॉर्पोरेट की मदद कर रहा है।

केरल के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक ने 2020-21 वित्त वर्ष के लिए माकपा नीत एलडीएफ सरकार के पांचवें बजट को शुक्रवार को पेश किया। बजट की शुरुआत उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ टिप्पणी कर और राज्य विधानसभा द्वारा इसके खिलाफ सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव का जिक्र कर की। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून संविधान की मूल भावना के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है और देश में आजादी के बाद से अब तक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार निधि जारी करने से इनकार कर दक्षिणी राज्य के विकास को अवरुद्ध कर रही है। इसाक ने आरोप लगाया कि केंद्र आम आदमी की बजाए कॉर्पोरेट की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार राज्य को निधि न देकर उसके विकास को अवरुद्ध कर रही है और कॉर्पोरेट अनुकूल नीतियां एवं निजीकरण के जरिए खुद को बर्बाद करने के मार्ग पर चल रही है। जीएसटी क्रियान्वयन राज्य के लिए लाभकारी नहीं है।”

बजट में, इसाक ने तटीय इलाकों के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग के लिए 1,500 करोड़ रुपये, ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 1,000 करोड़ रुपये का आवंटन और पेयजल परियोजनाओं के लिए 4,383 करोड़ रुपये रखे। उन्होंने कहा, “सरकार आगामी वर्ष में 2.5 लाख पानी के कनेक्शन देने का प्रस्ताव रखती है। हम जीवन योजना के तहत एक लाख घरों का भी निर्माण करेंगे।” 

वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी कल्याण पेंशन निधियों में 100 रुपये का इजाफा किया है, धान की खेती करने वाले किसानों को 40 करोड़ रुपये और राज्य में स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 

टॅग्स :तिरुवनंतपुरमकेरलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?