लाइव न्यूज़ :

केरल के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, कैम्प में जाकर जानेंगे बाढ़ पीड़ितों का हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 12:18 IST

Rahul Gandhi Two Days tour to Kerala News: केरल में बाढ़ की हालत देखते हुए राहुल गांधी  ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया है कि अपना एक महीने का वेतन लोगों की मदद के लिए दे। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बाढ़ प्रभावित केरल के दो दिनों के दौरे पर हैं। इसके तहत वह सबसे पहले एर्नाकुलम पहुंचे हैं। यहां राहुल ने राहत शिविर जाकर बाढ़ पीड़ितों से बात की है। जिसकी तस्वीर कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर पेज पर शेयर की है। 

राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर हैं। राहुल आज चेंगन्नूर, एलेप्पी और अंगमालि भी जाएंगे। 29 अगस्त को राहुल वायनाड जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। इस बात की जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी थी कि वह 28 और 29 अगस्त को केरल में रहेंगे। उन्होंने लिखा था- 'बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा, राहत शिविरों में जाऊंगा और मछुआरों, जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से मदद कर रहे स्वयंसेवियों एवं अन्य लोगों से मुलाकात भी करूंगा।'

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने सोमवार 27 अगस्त को मांग की कि केरल सरकार द्वारा बाढ़ राहत के लिए मंगाई जा रही राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के बजाय विशेष खाते में जमा कराई जाए। केरल में बाढ़ की हालत देखते हुए राहुल गांधी  ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया था कि अपना एक महीने का वेतन लोगों की मदद के लिए दे। 

बता दें कि केरल में 1924 के बाद की सबसे भयावह बाढ़ आई है। इसमें 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 15 लाख लोगों को घर बार छोड़ राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। कोच्चि हवाई अड्डा 16 अगस्त से बंद पड़ा है। 29 अगस्त से पहले इसके शुरू होने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा केरल सहित देश के पांच राज्यों में इस साल के मॉनसून के दौरान आई बाढ़ और बारिश से अतबतक 993 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ तकरीबन 17 लाख लोग बेघर हो गए हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकेरल बाढ़बाढ़केरलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?