लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण के आरोपों के बीच एएमएमए महासचिव सिद्दीकी ने इस्तीफा दिया, मलायलम फिल्म निर्माता रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी का अध्यक्ष पद छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 13:00 IST

अभिनेता सिद्दीक ने एक अभिनेत्री द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स’ (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। मलायलम फिल्म निर्माता रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अभिनेता सिद्दीक ने मलयालम सिनेमा की संस्था से इस्तीफा दियाफिल्म निर्माता रंजीत ने दुर्व्यवहार के आरोपों पर केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफान्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद मलयालम फिल्म उद्योग में हलचल पैदा हो गई है

Kerala Film industry Sexual Abuse: जाने माने अभिनेता सिद्दीक ने एक अभिनेत्री द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स’ (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्दीक ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल को भेज दिया है। वहीं बांग्ला फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद जानेमाने मलायलम फिल्म निर्माता रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया। एक टीवी चैनल को भेजे गए ऑडियो क्लिप में रंजीत ने कहा कि अब वह इस पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं क्योंकि इससे राज्य की वामपंथी सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा।

अभिनेता सिद्दीक ने कहा कि मैंने अपना आधिकारिक त्यागपत्र संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल को भेज दिया है। मुझ पर आरोप लगाए गए हैं, इसलिए मैंने पद पर नहीं रहने और इस्तीफा देने का फैसला किया। शनिवार को एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि सिद्दीक ने उन्हें एक फिल्म पर बातचीत करने के लिए बुलाने के बाद उनका यौन उत्पीड़न किया। ये आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं जब न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद मलयालम फिल्म उद्योग में हलचल पैदा हो गई है।

रिपोर्ट में मलयालम सिनेमा जगत में कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न की अनेक घटनाओं की ओर इशारा किया गया है। इस बीच एएमएमए के अनेक सदस्यों ने आरोपों के मद्देनजर महासचिव पद छोड़ने के सिद्दीक के फैसले का स्वागत किया। एएमएमए के उपाध्यक्ष जयन चेरथला ने कहा कि सिद्दीक के खिलाफ इतने गंभीर आरोप सामने आने के बाद उनका पद पर रहना उचित नहीं था। प्रसिद्ध अभिनेता अनूप चंद्रन ने कहा कि उन्होंने सुबह ही एएमएमए अध्यक्ष मोहनलाल को ईमेल करके सिद्दीक के इस्तीफे की जरूरत बताई थी।

दुर्व्यवहार के आरोपों का सामना कर रहे फिल्म निर्माता रंजीत ने कहा कि वह अपने खिलाफ लगे आरोपों का कानूनी तरीके से मुकाबला करेंगे। अभिनेत्री ने हाल में आरोप लगाया था कि जब वह रंजीत के निर्देशन में बनाई जा रही एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए आई थीं तो फिल्मकार ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था।

हालांकि रंजीत ने अभिनेत्री के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह खुद इस मामले में 'असली पीड़ित' हैं। अभिनेत्री द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद रंजीत और केरल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इसी कारण से फिल्म निर्माता ने पद से इस्तीफा दे दिया। विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रंजीत का विरोध जताते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

 (इनपुट- भाषा)

टॅग्स :केरलफिल्म डायरेक्टरयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?