लाइव न्यूज़ :

केरल ने संक्रमण दर के संबंध में स्थानीय निकायों के स्पष्टीकरण के आधार पर लॉकडाउन बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 जून केरल में कोविड-19 के मामलों में अनुमान के मुताबिक कमी नहीं आने के बाद राज्य सरकार ने मंगलवार को तय किया कि लॉकडाउन की अवधि को और एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया जाए।

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 13,550 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,10,507 हो गयी है। वहीं संक्रमण से हाल ही में 104 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 13,093 हो गयी है।

कोविड समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महामारी के प्रसार को ध्यान में रखते हुए वर्गीकरण में कुछ-कुछ बदलाव किए गए हैं।

पिछले सात दिनों की औसत संक्रमण दर के आधार पर स्थानीय निकायों का पुन:वर्गीकरण किया गया है।

उसके आधार पर 165 स्थानीय निकायों को श्रेणी-ए (जहां संक्रमण की दर छह प्रतिशत से कम है) में रखा गया है, वहीं श्रेणी-बी में 473 (जहां संक्रमण की दर 6-12 प्रतिशत है), श्रेणी-सी में 316 (जहां संक्रमण की 12-18 प्रतिशत है) और श्रेणी-डी में 80 स्थानीय निकाय है जहां संक्रमण की दर 18 प्रतिशत से ज्यादा है।

विजयन ने कहा कि नयी पाबंदियां बृहस्पतिवार से प्रभावी होंगी।

उन्होंने बताया, ‘‘संक्रमण की औसत दर अभी भी 10 प्रतिशत से ऊपर है, लेकिन यह 29.75 प्रतिशत से कम हो गया है। संक्रमण की दर में कमी नजर नहीं आ रही है। लॉकडाउन हमेशा जारी नहीं सकता। इसलिए छूट दी गयी थी, चिंता की बात यह है कि संक्रमण की औसत दर 10 प्रतिशत से नीचे नहीं आ रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सप्ताह के आंकड़े दिखाते हैं कि मरीजों की संख्या में कुछ खास कमी नहीं आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र