लाइव न्यूज़ :

केरल : भाकपा के राज्य इकाई प्रमुख ने पुलिस के बारे में एनी राजा के बयान को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:30 IST

Open in App

वाम शासित केरल में राज्य महिलाओं के प्रति कथित तौर पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भाकपा नेता एनी राजा द्वारा प्रदेश पुलिस पर निशाना साधते हुए दिए गए बयान के कुछ दिनों बाद शनिवार को भाकपा की राज्य इकाई के प्रमुख कनम राजेंद्रन ने इस टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि राज्य के नेताओं को पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कोई शिकायत नहीं है। राजेंद्रन ने भाकपा की वरिष्ठ नेता की आलोचना को पार्टी का ‘आंतरिक मामला’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से विवाद उत्पन्न करने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरण ने एनी राजा की उनकी राज्य पुलिस में ‘आरएसएस गिरोह’ वाली टिप्पणी के लिए आलोचना की। बता दें कि भाकपा केरल में माकपा नीत एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) सरकार में साझेदार है। भाकपा के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन से जब नयी दिल्ली में संवाददाताओं ने इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘ केरल में किसी भी वरिष्ठ भाकपा नेता ने राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली की आलोचना नहीं की है। पार्टी की राज्य इकाई की भी बल के खिलाफ ऐसी कोई राय नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने पहले ही इस मामले में अपने रुख से एनी राजा और राष्ट्रीय नेतृत्व को यहां चल रही भाकपा की बैठक में अवगत करा दिया है। गौरतलब है कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वीमन की राष्ट्रीय महासचिव एनी राजा ने गत बुधवार को पार्टी को असहज करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस की निष्क्रियता की वजह से राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें आशंका है कि केरल पुलिस की महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति निष्क्रियता की वजह उसमें आरएसएस गिरोह की मौजूदगी है। बता दें कि केरल में गृह विभाग मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अधीन है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री मुरलीधरण शनिवार को एनी राजा की राज्य पुलिस में ‘आरएसएस गिरोह’ की कथित मौजूदगी संबंधी टिप्पणी के खिलाफ सामने आए और कहा कि ‘कुप्रबंधन और उद्दडंता’ के लिए संघ परिवार को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस और मार्क्सवादी पार्टी नेता अपना कुप्रबंधन, अक्षमता और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए संघ परिवार की आड़ ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी नाकामी के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराना मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे असली कारण भाजपा और संघ परिवार का राज्य के समाज में बढ़ता प्रभाव है। मुरलीधरण ने कहा, ‘‘आरएसएस कार्यालय नहीं बल्कि एकेजी सेंटर वह स्थान है जहां पर आपको अपनी शिकायत के समाधान के लिए जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप