लाइव न्यूज़ :

केरल की अदालत श्रद्धालुओं से अत्यधिक किराया वसूलने के मामले, चिकित्सा सुविधा पर गौर कर रही

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:05 IST

Open in App

कोच्चि, पांच दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर तक जाने के लिए खोले जाने वाले नीलिमला-अप्पाचिमेडु मार्ग पर उपलब्ध होने वाली चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में राज्य सरकार का रुख जानना चाहा है।

अदालत ने तीर्थयात्रियों की शिकायतों के संबंध में राज्य सरकार और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) का रुख भी जानना चाहा कि उनसे अतिरिक्त बस किराया वसूला जा रहा है और पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

सबरीमला के विशेष आयुक्त द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में इन मुद्दों को अदालत के संज्ञान में लाया गया। रिपोर्ट के आधार पर, उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दो रिट याचिकाएं शुरू कीं - एक चिकित्सा सुविधाओं के मुद्दे से निपटने के लिए जो तीर्थयात्रियों को देने की आवश्यकता होती है यदि भगवान अयप्पा मंदिर के लिए अतिरिक्त नीलिमला-अप्पाचिमेडु मार्ग खोला जाता है तो,और दूसरा केएसआरटीसी सेवाओं के संबंध में।

दूसरी याचिका में, अदालत सबरीमला की तलहटी में पंबा भेजे जाने से पहले निलक्कल में आने वाले तीर्थयात्रियों के टीकाकरण प्रमाण पत्र और डिजिटल कतार कूपन को सत्यापित करने के लिए वहां सत्यापन काउंटर बढ़ाने के लिए रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर भी विचार कर रही है।

सबरीमला के विशेष आयुक्त ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि यदि मंदिर के लिए अतिरिक्त मार्ग खोला जाता है तो हृदय रोग विशेषज्ञों और चिकित्सकों को नीलिमला और अप्पाचिमेडु कार्डियोलॉजी केंद्रों पर तैनात करना होगा और पहाड़ी मार्ग के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में आपातकालीन चिकित्सा केंद्रों को भी स्थापित करना होगा।

एक अन्य रिपोर्ट में, उन्होंने कहा है कि तीर्थयात्रियों से शिकायतें मिली हैं कि केएसआरटीसी उनसे अधिक किराया वसूल रहा है और पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध नहीं करा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट