केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Published: September 17, 2021 11:53 AM2021-09-17T11:53:39+5:302021-09-17T11:53:39+5:30

Kerala CM wishes PM Modi on his birthday | केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

तिरुवनंतपुरम, 17 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके ‘अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली’ की कामना की।

विजयन ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।’’

मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े। वर्ष 2001 में मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव भी जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala CM wishes PM Modi on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे