लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 13:07 IST

Kerala Assembly Elections: केरल की 140 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देवाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का आगामी चुनाव में 110 सीट हासिल करने का लक्ष्य है।वाम मोर्चा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रहा है।समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है।

कन्नूरः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के केरल इकाई के सचिव एम वी गोविंदन ने रविवार को कहा कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से सत्तारूढ़ वाम मोर्चे की आगामी विधानसभा चुनाव में संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा और दलबदल करने वालों की संख्या ‘‘नगण्य’’ है। गोविंदन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं से नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा और राज्य में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का आगामी चुनाव में 110 सीट हासिल करने का लक्ष्य है।

जी. सुधाकरन सहित चार वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है और वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। गोविंदन ने कहा, ‘‘केरल में हमारे 5.5 लाख सदस्य और करीब 2.5 लाख समर्थक हैं। इनमें से अगर पांच-छह लोग गलत प्रवृत्तियों के कारण पार्टी छोड़ दें, तो क्या यह कहा जा सकता है कि वे कम्युनिस्ट आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं?’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विपरीत माकपा में कोई आंतरिक कलह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारी पार्टी में कोई समस्या नहीं है। कुछ लोग समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। हम ऐसे मामलों को पार्टी के भीतर सुलझाने की कोशिश करते हैं और अगर वे गंभीर हो जाते हैं, तो हम उन्हें बाहर कर देते हैं।’’

कांग्रेस नेता वी डी सतीशन के पलक्कड जैसे क्षेत्रों में भाजपा और माकपा के बीच अंदरूनी समझ होने के आरोप पर गोविंदन ने इसे निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता रोज ऐसे आरोप लगाते हैं। ऐसे बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।’’ खारिज किया कि माकपा ने अपने वाम सहयोगियों को किनारे कर दिया है और कहा कि मोर्चा अब भी एकजुट होकर काम कर रहा है।

कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर हमला करते हुए गोविंदन ने कहा कि विपक्षी गठबंधन को चुनाव में बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि पिछले एक दशक में उसने राज्य के विकास में कोई भूमिका नहीं निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘एलडीएफ सरकार ने लोगों की चिंताओं को दूर करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है।

हमारा 110 सीट हासिल करने का लक्ष्य है।’’ केरल की 140 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी। वाम मोर्चा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रहा है।

टॅग्स :केरल विधानसभा चुनावपिनाराई विजयनBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?