लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा: बीजेपी उम्मीदवार मेट्रोमैन ई श्रीधरन पलक्कड सीट से एक हजार वोटों से आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2021 10:09 IST

मेट्रोमैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन की आयु 80 वर्ष से ज्यादा है। 75 साल से अधिक आयु के नेताओँ को सक्रिय राजनीति से दूर रखने की वकालत करने वाली भाजपा ने श्रीधरन को पलक्कड से उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड से ई श्रीधरन एक हजार वोटों से आगे।श्रीधरन की यह बढ़त डाकमत की गिनती के बाद है। मतपेटियों की गिनती के आंकड़े अभी तक नहीं आये हैं।

तिरुअनंतपुरम: केरल की पलक्कड विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मेट्रोमैन ई श्रीधरन अपने निकटतम उम्मीदवार से एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। केरल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले दौर के डाक मतों की गिनती में श्रीधरन को अन्य उम्मीदवारों से ज्यादा वोट मिले हैं। पलक्कड श्रीधरन का गृहजनपद है। 

पत्रकार विष्णु वर्मा ने ट्वीट किया है कि पहल चरण की मतगणना में ज्यादातर कलापति इलाके के डाकमत गिने गये हैं। यह इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता है। पलकक्ड सीट से सीपीएमनीत एलडीएफ के सीपी प्रमोद, कांग्रेस नीत यूडीएफ के सफी परमबिल प्रमुख उम्मीदवार हैं।

88 वर्षीय श्रीधरन को दिल्ली मेट्रो के संकल्पना और निर्माण का श्रेय दिया जाता है। दिल्ली मेट्रो को दुनिया की सबसे सफल मेट्रो रेल परियोजनाओं में शुमार किया जाता है। जब भाजपा ने श्रीधरन को पलक्कड से उम्मीदवार बनाया तो सभी राजनीतिक विश्लेषक चौंक गये थे क्योंकि पार्टी 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं के सक्रिय राजनीति से दूर रहने की पैरोकार रही है। 

केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए कम से कम 71 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। राज्य में इस समय सीपीएम नीत एलडीएफ की सरकार है। पीनाराई विजयन राज्य के मुख्यमंत्री हैं।   

केरल में पिछले कई दशकों से हर पाँच साल में सत्ता परिवर्तन का इतिहास रहा है। राज्य में अभी तक यूडीएफ और एलडीएफ

 

पेशे से इंजीनियर श्रीधरन भारतीय रेलवे इंजीनियर सेवा के अधिकारी के रहे हैं। 

 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुफ़्त LPG सिलेंडर, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए ₹3,000 पेंशन, बीजेपी ने केरलम के लिए घोषणापत्र जारी किया

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?