लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के पत्र का पिनारायी विजयन ने दिया जवाब, वायनाड में किसान की खुदकुशी से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 09:09 IST

पिनारायी विजयन ने उनकी चिट्ठी का जवाब दिया है और इस मामले की जांच की बात कही है. विजयन के मुताबिक, सरकार ने संबंधित जिले के डीएम को जांच कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सबमिट करने का आदेश दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी वायनाड से सांसद चुन कर आये हैं.कांग्रेस अध्यक्ष क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए 7 जून को वायनाड जायेंगे.

राहुल गांधी ने बीते दिन केरल के सीएम पिनारायी विजयन को पत्र लिख कर वायनाड में आत्महत्या करने वाले किसान की जांच की मांग की थी. वायनाड के किसान वीडी दिनेश कुमार ने लोन नहीं चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या कर लिया था. दिनेश 53 वर्ष के थे और उन्होंने ज़हर पी कर खुदकुशी की है.

उनके परिवार के लोगों के मुताबिक, भारी कर्ज के तले दबे होने के कारण उन्हें इस तरह का फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा. राहुल गांधी ने इसी मामले में केरल के सीएम को पत्र लिख कर उनके परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया था और साथ ही में जांच की मांग भी की थी. 

पिनारायी विजयन ने उनकी चिट्ठी का जवाब दिया है और इस मामले की जांच की बात कही है. विजयन के मुताबिक, सरकार ने संबंधित जिले के डीएम को जांच कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सबमिट करने का आदेश दिया है. 

 

राहुल गांधी वायनाड से सांसद चुन कर आये हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए 7 जून को वायनाड जायेंगे. 

टॅग्स :राहुल गांधीपिनाराई विजयनवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील