लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर रैली करेंगे

By भाषा | Updated: November 21, 2018 05:45 IST

जयहिंद ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि अन्य रैलियों के कार्यक्रम के बारे में बाद में ऐलान किया जाएगा।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर रैलियां करेंगे। आप हरियाणा मविधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

आप की राज्य इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी 24 नवंबर को गुरूग्राम में एक जन सभा का आयोजन करेगी।

इसके बाद दो दिसंबर को फरीदाबाद में, तीन दिसंबर को नारनौल में, नौ दिसंबर को करनाल लोकसभा क्षेत्र में रैली का आयोजन होगा।

जयहिंद ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि अन्य रैलियों के कार्यक्रम के बारे में बाद में ऐलान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल बुधवार को सोनीपत जाएंगे और बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देंगे। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सितंबर में सिंह की बर्बर हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि दिल्ली की आप सरकार ने मृत सुरक्षा बल के कर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने के नियमों में बदलाव करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी और इसमें उन कर्मियों को भी शामिल कर लिया था जो सेवा में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बस गए थे।

गौरतलब है कि अगले चुनाव से पहले केजरीवाल ने हरियाणा के कई दौरें किए हैं जो उनका पैतृक स्थान है। वह आप को एक विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश में है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया