लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की कार्यशैली पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, कहा- ED और CBI का इस्तेमाल विपक्ष को तोड़ने के लिए किया जा रहा है

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2023 15:09 IST

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों को छोड़ने का आरोप लगाया। कहा- प्रधानमंत्री विपक्षे के सभी नेताओं के पीछे सीबीआई और ईडी छोड़ देते हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम ने कहा, पीएम की कार्यशैली यह हो गई है कि राज्य में अगर दूसरी पार्टी की सरकार बनी तो काम नहीं करने देंगेकहा- हमारे देश के प्रधानमंत्री यह ठान लिया है कि अन्य पार्टी की सरकार को हर हाल में काम करने नहीं दिया जाएगाउन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों को छोड़ने का आरोप लगाया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की कार्यशैली यह हो गई है कि देश के अंदर किसी भी राज्य में अगर दूसरी पार्टी की सरकार बनी तो काम नहीं करने देंगे। उनके पीछे CBI-ED छोड़ देंगे। 

उन्होंने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी भी देश के एक फादर फिगर होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम आपस में लड़ें, लेकिन चुनाव होने के बाद एकबार अगर कोई सरकार बन जाए तो उस सरकार को पूरी तरह से सपोर्ट देने की जिम्मेदारी और उसके साथ खड़े होने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होनी चाहिए। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री यह ठान लिया है कि अगर भाजपा के अलावा किसी अन्य पार्टी की सरकार बनाओगे तो उस सरकार को हर हाल में काम करने नहीं दिया जाएगा। 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों को छोड़ने का आरोप लगाया। कहा- प्रधानमंत्री विपक्षे के सभी नेताओं के पीछे सीबीआई और ईडी छोड़ देते हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं। उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। उनकी पार्टी तोड़ते देते हैं। सरकार गिरा देते हैं। गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में ऐसा देखने को मिला है। 

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के नेता जिन पर आरोप लगे हैं अगर वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ सारे मामले बंद हो जाते हैं।  उन्होंने नाम लेते हुए कहा कि  हिमंत बिस्व सरमा, मुकुल रॉय, सुवेंदु अधिकारी, नारायन राणे  भाजपा में आ गए तो इनके खिलाफ सीबीआई-ईडी केस बंद हो गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं कर रहे है, बल्कि दूसरी पार्टियों की चुनी हुई सरकार को गिराने और उनकी पार्टियों को तोड़ने के लिए कर रहे हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया