लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग की बैठक में केजरीवाल की जगह एलजी के जाने के अंदेशे पर हड़कंप, कांत ने कहा- खबरें झूठी

By भाषा | Updated: June 17, 2018 13:10 IST

केजरीवाल ने ट्वीट किया है , ‘‘ संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री का स्थान लेने का अधिकार है ? मैंने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए अधिकृत नहीं किया है। ’’ 

Open in App

नयी दिल्ली , 17 जून: नीति आयोग की बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के उपस्थिति संबंधी खबरों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज कहा कि उन्होंने शहर के संवैधानिक प्रमुख को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं किया है। वहीं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बैजल की उपस्थिति का दावा करने वाली खबरों को झूठी बताया है। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया है , ‘‘ संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री का स्थान लेने का अधिकार है ? मैंने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए अधिकृत नहीं किया है। ’’ 

ट्विटर पर किसी ने दावा किया था कि उपराज्यपाल बैजल नीति आयोग की बैठक में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और बैठक स्थल पर पहुंच गये हैं। केजरीवाल ने इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। 

खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए नीति आयोग के सीईओ कांत ने कहा , ‘‘ यह बिलकुल गलत है। दिल्ली के उपराज्यपाल नीति आयोग के संचालन परिषद की चौथी बैठक में उपस्थित नहीं हैं। ’’

 

दिल्ली का सीएम नक्सली है, उसके अंदर नक्सलवाद भरा हुआ हैः बीजेपी फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी

केजरीवाल , दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्रियों सत्येन्द्र जैन तथा गोपाल राय के साथ सोमवार से ही उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि सरकार आईएएस अधिकारियों की तथा - कथित ‘‘ हड़ताल ’’ खत्म कराये और घर - घर राशन पहुंचाने की उनकी सरकार की योजना को मंजूरी दे। 

नीति आयोग के संचालन परिषद की चौथी बैठक आज हो रही है जिसमें मुख्य एजेंडा किसानों की आय दुगुनी करने के लिए उठाए गए कदमों और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में हुई प्रगति पर चर्चा है। 

राष्ट्रपति भवन में चल रही बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। 

आज की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबु नायडू , केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन , कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच . डी . कुमारस्वामी , राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि भाग ले रहे हैं। 

केन्द्रीय मंत्रियों मे जेपी नड्डा और नितिन गडकरी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"