दिल्ली का सीएम नक्सली है, उसके अंदर नक्सलवाद भरा हुआ हैः बीजेपी फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी
By खबरीलाल जनार्दन | Published: June 17, 2018 11:29 AM2018-06-17T11:29:41+5:302018-06-17T11:39:26+5:30
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एलजी के एसी वेटिंग रूम में सात दिनों से धरना दे रहे हैं।
नई दिल्ली, 17 जूनः भारतीय जनता पार्टी के सांसद वह फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नक्सली बताया है। उन्होंने उन चार मुख्यमंत्रियों पर भी निशाना साधा है जो अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतरे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, दिल्ली का सीएम नक्सली है। वह पैदा ही नक्सली हुआ है। ऐसे में उन्हें (ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्राबाबू नायडू, विजयन) उसका समर्थन क्यों करनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह खुद कहता था इंडिया अगेंस्ट करप्शन उसने टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला के बाबत लॉन्च किया था। लेकिन वह खुद पर कायम नहीं रहा। वह अन्ना हजारे का इस्तेमाल करके राजनीति में आया। वह नक्सली है। जन्म से नक्सली है। उसके छिपे हुए एजेंडे है। उसके अंदर कूट-कूट कर नक्सलवाद भरा हुआ है।
#WATCH: BJP MP Subramanian Swamy says, 'Delhi CM is a Naxalite. Why should they (Mamata Banerjee, HD Kumaraswamy, Chandrababu Naidu & Pinarayi Vijayan) support him?' pic.twitter.com/m0IAH7y0e8
— ANI (@ANI) June 17, 2018
छठें दिन गूंजा केजरीवाल का धरना, 4 गैरभाजपाई मुख्यमंत्री आए समर्थन में
उल्लेखनीय है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने प्रमुख नेताओं के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के एसी वेटिंग रूम सात दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। उनकी मांगे हैं- दिल्ली सरकार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराएं। काम रोकने वाले आईएएस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। राशन की दरवाजे पर आपूर्ति की योजना को मंजूर करें। इस धरने में उनको कल बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिला।